टीम एबीएन, रांची। जीरो हाऑर फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित छात्र-संसद सह वाद-विवाद प्रतियोगिता में डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सीसीएल, रांची के प्रतिभाशाली छात्र अभिनव झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया लेवल पर पाँचवीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिनव झा ने अपने तार्किक विचार, प्रभावशाली अभिव्यक्ति, विषय की गहन समझ तथा आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
अभिनव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने अभिनव झा को बधाई देते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति-कौशल तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि अभिनव की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय के वरिष्ठ शैक्षिक समन्वयक श्री अमित कुमार दत्ता ने भी अभिनव को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवीं रैंक प्राप्त करना उसकी प्रतिभा, परिश्रम और सतत अभ्यास का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिनव भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेगा। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी अभिनव झा को इस शानदार सफलता के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse