एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत तुरंत अरू गांव पहुंचे।
सांसद श्री भगत ने स्वर्गीय रमेश उरांव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट की। सांसद ने कहा, रमेश उरांव आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हमेशा काम किया।
उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर आलोक कुमार साहू, नंदू शुक्ला, गौतम दास गुप्ता इत्यादि अनेक लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse