रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्माष्टमी से भागवत कथा तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट कार्यालय में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गयी। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों को श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जायेगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा। श्रद्धालुओं के लिए झूलन उत्सव का आयोजन होगा। साथ ही कोलकाता से पधारे कलाकारों द्वारा विशेष नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। 

भजन-जागरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी आयोजन किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि 9 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 19 सितंबर को राधाष्टमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

बैठक में 20 सितंबर से 26 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। कथा में वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी गोपिका जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करायेंगी। सात दिनों तक कथा, भजन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, सेवा और धर्म के संदेश से जोड़ा जाएगा। 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। आगामी सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने किया। 

बैठक में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, नंदकिशोर चौधरी, विष्णु सोनी, दीपेश निराला,अंजनी अग्रवाल, मनीष जालान, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, सुरेश भगत, मनीष सोनी, पवन पोद्दार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse