झारखंड सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 अगस्त को शहीद चौक, रांची पर फोरम आॅफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर 11सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टल / आर एम एस पेंशनर्स सहित बीएस एनएल एवं केंद्रीय पेंशनर्स ने भाग लिया। 

मुख्य मांगें 

  1. नयी पेंशन योजना/ यूपीएस की वापसी एवं पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस) की बहाली 
  2. पेंशन अधिनियम संशोधन 2025 की वापसी एवं डी एस नकारा के फैसले के अनुसार समस्त पेंशनर्स को वेतन आयोग की अनुशंसा के मुताबिक  पुनरीक्षण सुनिश्चित करना। 
  3. टर्म आॅफ रेफरेंस में सुधार कर वर्तमान पेंशनर्स के रिवीजन को सुनिश्चित करना 
  4. 1.1.2017 से बीएसएनएल पेंशनर्स का पुनरीक्षण करना 
  5. 50% मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत को मूल वेतन एवं पेंशन को समायोजित करना  
  6. आठवें वेतन आयोग में हो रहे विलंब के मद्देनजर अंतरिम राहत की मंजूरी देना 
  7. पेंशन कम्यूटेशन की अवधि को 15 साल से 10 साल 8 महीने करना 

11 सूत्री मांगों का ज्ञापन माननीय प्रधान मंत्री,भारत सरकार, नयी दिल्ली को धरना- प्रदर्शन के पश्चात स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किया गया। धरना को एम जेड खान, नरेश लाल, शिव सेवक पाठक, के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर ने संबोधित किया। मौके पर हसीना तिग्गा, इकबाल  हुसैन, ए पी सिंह, बीएन सिंह, इसाक मिंज, देव चरण साहू, त्रिलोकी नाथ साहू, एस पी सिंहा, जयराम प्रसाद, बचनू साह आदि उपस्थित थे। 

आज का राष्ट्रव्यापी धरना झारखंड के कई जिलों विशेषकर धनबाद, जमशेदपुर,पलामू आदि  में आयोजित किया गया। इन 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना 17 से 19 सितंबर को रांची में दिया जायेगा, जिसमें पूरे झारखंड से केंद्रीय पेंशनर्स शामिल होंगे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse