श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आज रांची जिला स्कूल प्रांगण में खूंटी पूजन संपन्न

 

श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे 

टीम एबीएन, रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची के तत्वावधान में आज बुधवार 19 अगस्त 2026 को प्रात: 10:30 बजे रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा आयोजन  हेतु खूंटी पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न किया गया। मौके पर समिति समिति के संरक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह व अध्यक्ष अशोक चौधरी अध्यक्षता में एवं कुणाल अजमानी के नेतृत्व में आयोजित इस पूजन में समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। 

मौके पर समिति की ओर से सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति थी। मौके पर अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि गत दो वर्षों से श्री राम लला पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है। इस बार भी हम सभी तन मन और धन के साथ श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनायेंगे। 

इस बार श्री रामलला पूजा समिति के तृतीय वर्ष पर रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वरवेद महामंदिर धाम (वाराणसी) का प्रारूप हम दशहरे के शुभ अवसर पर लेकर आ रहे हैं। श्री चौधरी व आजमानी ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रारूप के संग 2024 में हमने श्री दुर्गापूजा के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया था। 

द्वितीय वर्ष (2025) रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वामीनारायण मंदिर भुज (गुजरात) के प्रारूप को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था। लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने इन दोनों मंदिरों का अवलोकन कर समिति के पूजा पंडाल की सराहना की थी। अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि स्वरवेद महामंदिर के प्रारूप को बनाने में 60 दिन लगेंगे। 

स्वर्वेद महामंदिर के निर्माण और क्षमता सहित वास्तु कला का उल्लेख 

महामंदिर की विशेषता वाराणसी के सारनाथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर उमरा गांव है जहां यह विशाल और सुंदर स्वरवेद महामंदिर धाम कई वर्षों की मेहनत के बाद 2023 में बनकर तैयार हुआ है। लगभग 3 लाख वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल में फैला यह सात मंजिला विशाल संरचना महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है, जहां एक साथ 20000 लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं।

इसकी ऊंचाई 180 फिट है निर्माण की झलक इसकी दीवारों पर मकराना संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल कर किया गया है। जिन पर स्वरवेद के हजारों श्लोक दीवारों पर उत्कीर्ण है। यह मंदिर हजारों वर्षों तक आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बना रहेगा। वहीं स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 2023 में 100वें वार्षिकोत्सव पर किया गया था।

इस मंदिर के अंदर  छोटी-छोटी कलाकृतियों का संगम है जिसे हम देखकर आत्मसात करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में स्वामी जी की मूर्ति है। अलौकिक अद्भुत महामंदिर को सूर्य प्रकाश में देख हम अभिभूत होंगे। वहीं रात्रि में रोशनी के कई कलर में मंदिरों का स्वरूप और भी सुंदर दिखाई देगा। रामलाल पूजा समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, राजेश कश्यप, संजय यादव, सी पी सिंह और नवीन जायसवाल है। 

खूंटी पूजन में समिति संरक्षक सी पी सिंह, अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजवानी, प्रकाश धेलिया, धीरज तनेजा, रोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजू पोद्दार, सागर कुमार, भावेन राठौर, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, प्रमोद सारस्वत, बादल सिंह, रवि प्रकाश टूंना, राजीव कुमार, रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल, रोहित पांडेय, नीलम चौधरी, अनिल चौधरी, निर्मल जालान, सोनू भारद्वाज, अनिल चौधरी, राजीव टांटिया, कृष्णा अग्रवाल, शुभम मित्तल,अमन प्रकाश,सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और सह प्रवक्ता बादल सिंह ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse