एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंदवा/ लातेहार। टोरी रेलवे फाटक जाम की समस्या को लेकर सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को 14 .6.26 को शिकायत दर्ज करायी थी, उस पर पीएमओ ने कार्रवाई करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
इस पर वरीय मंडल अभियंता (5)पूर्व मध्य रेल /धनबाद के द्वारा पत्रांक डब्लू 466 जारी करते हुए सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह को यह सूचित किया गया कि चंदवा, टोरी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए वर्ष 2026-27 के लिए कार्य प्रस्तावित किया गया है।
विदित हो कि चंदवा, टोरी में रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण प्रतिदिन 15 से 20 घंटे फाटक बंद रहता है, जिससे आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने पर आम लोगों को राहत मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse