एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद रेल मंडल सभागार में आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक में धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने जिले की 4 बड़ी रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे बोर्ड और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सांसद ने सबसे पहले सोनारडीह और लिलोरी स्थान रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों फाटकों पर रोजाना घंटों जाम लगता है। इससे हजारों छात्र, मरीज, कर्मचारी, व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। सबसे गंभीर बात ये कि कई बार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं।
सांसद ने इसे सिर्फ ट्रैफिक समस्या नहीं, बल्कि जनजीवन और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने रेलवे से सोनारडीह और लिलोरी में स्थायी समाधान के तौर पर आरओबी या आरयूबी बनाने की मांग की, ताकि लाखों लोगों को वर्षों पुरानी जाम से राहत मिल सके।
बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि उठाये गये सभी मामलों की तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। सोनारडीह-लिलोरी फाटक जाम धनबाद की सबसे पुरानी समस्याओं में से एक है। रोजाना कोयला लोड गाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों के कारण फाटक बंद रहने से शहर का आधा ट्रैफिक प्रभावित होता है। सांसद ढुलू महतो ने स्पष्ट किया कि धनबाद की जनता की आवाज को वे हर मंच पर पूरी ताकत से उठाते रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse