एबीएन डेस्क। भारतीय मूल की मनदीप कौर ने अपने काम से न्यूजीलैंड में देश का नाम रोशन किया है। वह न्यूजीलैंड पुलिस में सीनियर सार्जेंट रैंक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। मार्च 2021 में उन्हें वेलिंगटन में एक समारोह में पुलिस कमिश्नर एंड्रिया कॉस्टर ने बैज पहनाकर सीनियर सार्जेंट रैंक में पदोन्नत किया था। अब बढ़ी पदवी के साथ उनका ट्रांसफर राजधानी वेलिंगटन के पुलिस मुख्यालय में में हो गया है। 2004 में न्यूजीलैंड पुलिस में किया था ज्वाइन : मनदीप का पुलिस का करियर आज से 17 साल पहले साल 2004 में शुरू हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही कारण है कि आज वह कई भारतीयों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। लोग आज उनको रोल मॉडल की तरह देखते हैं। सार्जेंट रैंक में पदोन्नत होने से पहले मनदीप कौर वेटेमाटा के हेंडरसन पुलिस स्टेशन में एक जातीय पीपुल्स कम्युनिटी रिलेशन्स आॅफिसर के पोस्ट पर कार्यरत थीं। प्रवासी के रूप में पहुंची थीं न्यूजीलैंड : मनदीप एक प्रवासी के रूप में पंजाब से न्यूजीलैंड पहुंची थीं। बचपन से ही उनका पुलिस अधिकारी बनने का सपना था। हालांकि, उन्हें इसके लिए बहुत सारे सामाजिक बंधनों को तोड़ना पड़ा। वह एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं, इसलिए उनके इस सफर में खासी दिक्कतें भी आईं। न्यूजीलैंड जाने से पहले मनदीप ने कुछ समय आॅस्ट्रेलिया में भी गुजारा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse