टीम एबीएन, नामकुम (रांची)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ईएसआईसी) मुख्यालय के निर्देशानुसार, श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक पहल को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा 07 मई 2026 को नई दिल्ली से किया गया था।
इसी क्रम में झारखंड के दो प्रमुख केंद्रों ईएसआईसी मॉडल अस्पताल नामकुम (रांची) और ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर (जमशेदपुर) में यह वर्ष भर चलने वाली स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया पूरी गति से जारी रहेगी। जिसमे व्यापक स्वास्थ्य जांच और आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। ईएसआईसी अस्पतालों में आयोजित इन शिविरों में श्रमिकों के लिए निम्नलिखित जांच नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं:
उद्योग जगत और नियोक्ता संगठनों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित फेडरेशन चैंबर आॅफ कॉमर्स व नियोक्ताओ के प्रतिनिधि प्रमोद सारस्वत ने इस पहल के प्रति अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।
उन्होंने आश्वस्त किया कि नियोक्ता संघ इस पूरी प्रक्रिया में ईएसआईसी का पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत इस स्वास्थ्य जांच अभियान का भरपूर लाभ उठायेगा और अधिक से अधिक श्रमिकों को जांच के लिए प्रोत्साहित करेगा ताकि कार्यबल स्वस्थ और सशक्त बना रहे।
बीमा आयुक्त (पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र) श्री प्रणय सिन्हा ने ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, नामकुम का निरीक्षण करते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के विजन के अनुरूप, यह सेवा पूरे वर्ष निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार शर्मा, और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार सहित अन्य चिकित्सा कर्मी और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ईएसआईसी प्रशासन सभी नियोक्ताओं से अपील करता है कि वे अपने श्रमिकों को इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ दिलाने के लिए नजदीकी ईएसआईसी अस्पताल भेजें। उक्त जानकारी सहायक निर्देशक अभिषेक कुमार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse