टीम एबीएन, रांची। झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक 13 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रांची पहुंचा। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में मोराबादी बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा किया, शहीद चौक पहुंचते ही पुलिस प्रशासन पदयात्रा को रोक दिया और जिला स्कूल मैदान पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद सभी प्रदर्शनकारी प्रशिक्षक फिर से अल्बर्ट एक्का चौक के लिए निकल गये।
तभी देवेन्द्र नाथ महतो और पुलिस प्रसाशन के बीच खूब बहस हुई, उसके पश्चात् माहौल गर्म हुआ भारी बारिश में भींगते हुए अल्बर्ट एक्का चौक में घंटों प्रदर्शन किया, जेईपीसी और हेमंत सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी की गयी।
मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमारा आंदोलन को कुचलना है लेकिन हमलोग कभी भी हक की लड़ाई में झुकना नहीं सीखा है तथा अन्याय के आगे रुकना नहीं सीखा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दे रहे हैं। बावजूद इसके, पिछले 13 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होना बेहद चिंताजनक है। इससे प्रशिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस मामले में तुरंत पहल करनी चाहिए।
झारखंड राज्य वित्तपोषित व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश, उपाध्यक्ष प्राण सौरभ, सचिव मनोज कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बार विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसलिए भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse