पलामू : दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा हुसैनाबाद का क्षतिग्रस्त पुल-सड़क

 

क्षतिग्रस्त हड़ही नदी पुल पर दुर्घटना की खतरा, पुल के ऊपरी सतह पर बाहर निकली नुकीली सरिया बनी आफत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर भट्ठी मुहल्ला के समीप हड़ही नदी पर स्थित पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। पुल की ऊपरी सतह टूट गयी है और उसमें से नुकीली लोहे की सरिया बाहर निकल आयी है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह सड़क इलाके की प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। 

ऐसे में पुल की यह स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कई वाहन चालक पुल के ऊपरी सतह पर सड़क के बीच बने गड्ढे व निकली नुकिली सरिया से दुर्घटनाएं होते-होते बचे हैं। रात्रि मे बाहर निकली सरिया स्पष्ट दिखाई नहीं देती हैं।

ऐसे में दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। लोगो का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता हैं, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse