टीम एबीएन, रांची। आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में दिशा जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संजय सेठ, सांसद रांची लोकसभा क्षेत्र सह रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) रांची, शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार, कालीचरण मुंडा, सांसद खूंटी लोक सभा सह अध्यक्ष दिशा, डॉ महुआ माजी, नवीन जायसवाल, विधायक हटिया विधानसभा क्षेत्र, विधायक सिल्ली विधानसभा क्षेत्र, अमित महतो, रोशनी खलखो, महापौर रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन, सुशांत गौरव नगर आयुक्त रांची नगर निगम, उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ भुवनिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी रांची, श्रीकांत और जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले के केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, समन्वय तथा प्रभावी अनुश्रवण पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने जिला में केंद्र सरकार के योजनाओं को और गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। केंद्र सरकारा की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण, समयबद्ध पूर्णता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse