टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विद्यालय में पूर्व छात्र परिषद के गठन का कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ प्रारंभ हुआ। सचिव ने पुष्पार्चन के पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय वरीय आचार्य डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह ने कराया। विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने संस्कार एवं संस्कृति की महत्ता को बताते हुए विद्या भारती की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता आचार्य प्रदीप कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग एवं वोधवाक्यों को सबके समक्ष रखा। वरीय आचार्य मनोज कुमार सिंह ने पूर्व छात्र परिषद की उपयोगिता एवं इसके दायित्व का बोध कराते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के रिकॉर्ड में सबसे बड़ा एल्यूमिनी बताया। वहीं वरीय आचार्य रामानुज पांडे ने एकात्म मानववाद की विस्तृत व्याख्या की। भैया बहनों की ओर से चयनित अध्यक्ष विजेता कुमारी ने पुराने दिनों को याद करते हुए वंदना एवं उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। भैया सुमित कुमार, नितिन गुप्ता, सोनल गुप्ता, आकाश कुमार ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पूर्व छात्र परिषद का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें दायित्वों का वितरण करते हुए अध्यक्ष पद पर भैया प्रवीण मोदी, कोषाध्यक्ष अंकुर सहाय, विजेता कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल रंजन एवं अतुल का चयन किया गया। सचिव पद पर भैया नितिन गुप्ता एवं आकाश का चयन हुआ। अंत में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने भैया बहनों को आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सचिव नारायण सिंह ने कहा कि आप जहां भी रहें मानवतावादी बनें एवं उठो, जागो एवं चेतना को प्राप्त करो का मंत्र आत्मसात करें। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, बन्धु और भगिनी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse