टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने दो वर्षीय अंतर्विषयी एमए लिबरल आर्ट्स कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। चार सेमेस्टर में संचालित यह कार्यक्रम मानविकी, सामाजिक विज्ञान, डिजिटल प्रणालियों तथा उभरती तकनीकों को एक ही स्नातकोत्तर संरचना के अंतर्गत एकीकृत करता है।
पाठ्यक्रम में सांस्कृतिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सतत विकास अध्ययन, सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, डिजिटल मानविकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित अध्ययन शामिल किये गये हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समकालीन सामाजिक एवं तकनीकी प्रश्नों का गहन शैक्षणिक समझ और स्पष्ट शोध पद्धति के साथ विश्लेषण करने के लिए तैयार करता है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी विषय में स्नातक उपाधि प्राप्त तथा न्यूनतम 55 प्रतिशत कुल अंक या समकक्ष ग्रेड/सीजीपीए रखने वाले विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पाठ्यक्रम की संरचना वर्तमान शैक्षणिक प्राथमिकताओं और उद्योग जगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। यह विद्यार्थियों की आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच को विकसित करते हुए मूल नैतिक मूल्यों को भी समान महत्व प्रदान करती है। पात्रता, पाठ्यक्रम, तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse