एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छोटांगपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा द्वारा तेली धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने किया।
समारोह का शुभारंभ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया गया। होली मिलन समारोह में प्रो शिवदयाल साहू ने होली मिलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद को भुलाकर एकता और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है।
समाज के सभी लोगों ने रंग गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली की शुभ कामनाएं दी। आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की प्रेरणा ली। मौके पर समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मौके पर जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसुदन साहू, महासचिव सोहन साहू, लखपति साहू, सत्यनारायण साहू, अजय मधुर, मुन्ना साहु, रामबिलास साहू, बजरंग साहू, विदेशी साहू, मुकेश साहू, भागवत साहू, दिलीप साहू, कैलाश साहू, रूपेश साहू, अंकित साहू, हीरा साहू, तेनु साहू, मुनका साहू, दिनेश साहू, तेजी साहू, दर्शन साहू, बलराम साहू, सुगन साहू एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse