टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय वसंत मेला का आयोजन किया जा जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर वूमेंस वेलफेयर कमिटी जोर शोर से लगी हुई है। इसी क्रम में आज द रांची प्रेस क्लब की वूमेंस वेलफेयर कमेटी की वरिष्ठ पत्रकार रेखा पाठक, प्रतिमा सिंह और नेहा वारसी ने ग्रामीण विकास एवं पंचयती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की को मेला में आने का आमंत्रण विधान सभा परिसर के कार्यालय में दिया।
इन्होंने मेला में शिरकत करने का आश्वासन दिया है। आयोजन को सफल और व्यवस्थित रूप देने के लिए एक सब-कमेटी का गठन भी क्लब में किया गया है। इसमें राजन बॉबी, अशोक गोप, चंदन वर्मा और विजय गोप शामिल हैं। दो दिवसीय इस मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाये जायेंगे। मेले में लगभग 35 स्टॉल लगाये जायेंगे।
आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, आकर्षक परिधानों और हस्तशिल्प से सजे बुटीक स्टॉल, हेल्थ एवं वेलनेस से संबंधित काउंटर, बच्चों और युवाओं के लिए गेम्स जोन सहित कई अन्य स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं और परिवारों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
स्टॉल बुकिंग के इच्छुक व्यवसायी और उद्यमी रांची प्रेस क्लब कार्यालय अथवा सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। स्टाल बुकिंग 24 फरवरी तक जारी रहेगा, उसके उपरांत लॉटरी सिस्टम से स्टॉल धारको को स्टॉल आवंटित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse