टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसको लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो आदि मौजूद थे।
23 फरवरी की कार्यवाही पर हुई चर्चा
स्पीकर कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई। साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने की मांग की गई।
बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही 23 फरवरी की जगह अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को रखने का निर्णय लिया गया। जिसकी वजह से शनिवार होने के बाबजूद इस बार 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही होगी। यह निर्णय 18 फरवरी को सदन की कार्यवाही के बाद होने वाली कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse