रांची जीपीओ में पेंशनर समाज की बैठक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 फरवरी को रांची जीपीओ में गिरिजा नंद शर्मा की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल /आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, रांची की बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची से 10 प्रतिनिधि गुवाहाटी में  28  से 29 मार्च तक होने वाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान के अलावा गिरिजा नंद शर्मा, जयनारायण प्रसाद, मो शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, सैयद अख्तर शाह और धनेश्वर गोस्वामी  शामिल होंगे। 

राज्य सचिव ने सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा  कि झारखंड से कुल 36 डेलीगेट एवं विजीटर्स राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें जमशेदपुर से 13, धनबाद से 3, पलामू से 4, हजारीबाग से 6 प्रतिनिधि होंगे। 

बैठक में वैलिडेशन संशोधन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि जब तक केंद्र सरकार पेंशन अधिनियम में किये गये ड्राकनियन अधिनियम को वापस नहीं ले लेती है। 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ सेवंचित कर दिया जायेगा। 

फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में देशभर में इसके खिलाफ संघर्ष अनवरत जारी है तथा सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ रीट याचिका भी दाखिल की गयी है क्योंकि ये संशोधन संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। 

आज की बैठक में झारखंड के समस्त पेंशनर्स से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया गया। बैठक में एस पी मंडल, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, एम एन सिंह, मो शमीम अख्तर, जनार्दन प्रसाद, धनेश्वर गोस्वामी, हसीना ग्रेस तिग्गा, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, जयराम प्रसाद, रफी अहमद, शेख शमीम अंसारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, दीपक कुमार वर्मा, मनरखन महतो, राम लखन सिंह, अवधेश पाठक, आर बी बैठा, इसहॉक मिंज, बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया और हसीना तिग्गा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse