एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में सीरीज शुरू होगी। शुभमन गिल जिन्हें फुड पाइजनिंग हो गयी है कप्तान के तौर पर टीम में जगह मिली है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर नजर आयेंगे।
श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह दी गयी है लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नजरअंदाज किये गये सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है।
वनडे टीम में हार्दिक पांड्या को मौका नहीं मिला है जो मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह उनकी फिटनेस है। हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई सीओई ने एक मैच में 10 ओवर फेंकने की अनुमति नहीं दी है जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं। साथ ही आगामी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse