टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी भागचंद पोद्दार का निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थ। उनके निधन पर मारवाड़ी सहायक समिति ने शोक प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन कहा कि समाजसेवी भागचंद पोद्दार के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा।
वे नि:स्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु सतत सक्रिय रहे और अपने कर्मों से जनमानस में सम्मान एवं विश्वास का स्थान भी बनाया। उन्होंने सदैव व्यापारिक और सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बनाये रखते हुए किसी भी विवाद को सहजता के साथ समाज और ब्यापार हित मे सुलझाने का प्रयास किया। समाज को एकजुट बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ अपना सहयोग बनाये रखा।
पोद्दार जी ने सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और सहयोग की जो अलख जगायी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका सरल स्वभाव, उदार हृदय और सेवा-भाव सदा स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से समाज ने एक मार्गदर्शक, हितैषी और सच्चे सेवक को खो दिया है जिसकी क्षति अपूरणीय है।
पिछले सात दशक से उन्होंने अपना समाज को निरंतर सहयोग समर्पित किया है हमारे प्रदेश के लिए यह भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है।
अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन ने बताया कि चार जनवरी रविवार को दिन में 11:30 बजे उनकी वाहन श्रद्धांजलि शव यात्रा उनके निवास स्थान भुइया टोली से निकलकर अग्रसेन भवन पथ श्री श्याम मंदिर होते हुए बंशीधर अडूकिया लेन, कार्टसराय लेन, ईस्ट मार्केट रोड, नॉर्थ मार्केट रोड,गोशाला चौक से मारवाड़ी भवन तक जायेगी, जहां उनके पार्थिव शरीर को मारवाड़ी भवन के नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार में रखा जायेगा।
मारवाड़ी भवन में मारवाड़ी समाज सहित व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व सदस्यों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा। पुन: वहां से श्रद्धांजलि रथ गाड़ीखाना से हरमू रोड श्री श्याम मंदिर होते हुए मुक्ति धाम जायेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा एवं सचिव विनोद जैन ने समाज के सभी धार्मिक और सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थानों से आग्रह किया है कि हरमू रोड मारवाड़ी भवन प्रांगण में पहुंचकर दिन में 12:30 बजे भागचंद जी पोद्दार को अपने संस्था की ओर से श्रद्धांजलि पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित करने की कृपा करें। उक्त जानकारी संगठन के सचिव विनोद जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse