टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग रांची स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 5 जनवरी 2026 को मनाया जायेगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 5 जनवरी दिन सोमवार को अपराह्न 12 बजे से श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राधा रानी कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, भजन- कीर्तन, महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया है।
मौके पर 200 ग्रामीण निर्धन जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा। प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। तथा नगर के कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse