हाईकोर्ट के आदेश पर सीएम और रांची डीसी ने लिया शहर में अतिक्रमण का जायजा

 

टीम एबीएन, रांची। उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश के आलोक में रांची शहर एवं जिले के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण एवं जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने हटिया जलाशय (धुर्वा डैम) के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जलाशयों की मूल सीमा को राजस्व नक्शे के अनुसार चिह्नित किया जाए। जलाशयों की मूल सीमा को राजस्व नक्शे के अनुसार चिह्नित किया जाए तथा किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को शीघ्र हटाया जाए। 

उन्होंने कहा कि जलाशयों पर अतिक्रमण न केवल जल भंडारण क्षमता को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यावरण, भूजल स्तर एवं शहर की पारिस्थितिकी पर भी गहरा असर डालता है। जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि रांची के सभी प्रमुख जलाशयों - जिसमें कांके डैम, हटिया डैम, धुर्वा डैम, गेतलसूद डैम, हरमू नदी, हिनू नदी एवं अन्य तालाब शामिल हैं - को पूर्णत: अतिक्रमण मुक्त कर उनका संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाए। 

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता को सभी अंचल अधिकारियों के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो। इसको लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये। 

आम नागरिकों से अपील की कि वे जलाशयों के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा जल संरक्षण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा तथा इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह कार्रवाई रांची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse