टीम एबीएन, ईटखोरी/ रांची। प्रखंड क्षेत्र के ईटखोरी निवासी सह हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय, झापा-बिसनपुर के पूर्व प्राचार्य शिक्षक भाष्कर प्रसाद सिंह का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके करीबी तथा शुभेच्छुओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
साथ ही उनके निरोग जीवन की कामना की। बताते चलें कि श्री सिंह ने 21 जुलाई 1987 को इस विद्यालय में योगदान दिया था। 33 वर्षों की सेवा के बाद वे 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्ति के बाद वे समाजसेवा से जुड़े हुए हैं।
इस दौरान कृषि के प्रति उनकी भूमिका बेहद ही सराहनीय है। कई स्थानों पर समाजसेवा और पौधरोपण के कारण वे प्रखंड क्षेत्र में अपनी पहचान बना सके हैं। उनके साथ शिक्षक बिशेश्वर यादव की भी भूमिका अहम है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse