समाजसेवी भागचंद पोद्दार के निधन से मारवाड़ी समाज में शोक की लहर
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक व्यक्त
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सुप्रसिद्ध समाजसेवी भागचंद पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भागचंद पोद्दार का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है, उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन निर्माण, परोपकार और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। वे निःस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु सतत सक्रिय रहे और अपने कर्मों से जनमानस में सम्मान एवं विश्वास का स्थान बनाया।
भागचंद पोद्दार ने सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और सहयोग की जो अलख जगाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका सरल स्वभाव, उदार हृदय और सेवा-भाव सदा स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से समाज ने एक मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत, करुणामय, हितैषी और सच्चे सेवक को खो दिया है।जिसकी क्षति अपूरणीय है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति जैसी दर्जनों संस्थाओं के पूर्व अध्यक्ष, पूर्वोत्तर में सामूहिक विवाह के जनक, अग्रसेन सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित स्व० भागचंद पोद्दार का जीवन उपलब्धियों से भरा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, मनोज चौधरी, राजकुमार केडिया, राजेंद्र केडिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, कमल कुमार केडिया, कौशल राजगढ़िया, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, निर्मल कुमार बुधिया, कमलेश संचेती, मुकेश मित्तल, कृष्णा अग्रवाल आदि शामिल है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse