टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरूवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध पर नियुक्त किये गए 67 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नामकुम स्थित राज्य के स्वास्थ्य मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के झारखंड हेड शशि प्रकाश झा और स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख की उपस्थिति में 33 मेडिकल अफसर और 34 विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की लगातार वह कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 67 डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद राज्य के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्सक मौजूद होंगे और राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। डॉ इरफान अंसारी ने आगे कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है और डॉक्टरों को उनके मन मुताबिक वेतन पर नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि आज ही उन्होंने एसीएस हेल्थ के साथ ब्राम्बे जाकर जमीन और मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए भवन का मुआयना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए सहमति मिल गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज अफसोस होता है कि 20 सालों में बीजेपी ने हेल्थ सेक्टर को लेकर कोई काम नहीं किया है। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में जल्द अलग अलग जिलों में 4 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे और यह तीन-चार सालों में बनकर तैयार हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse