टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। बर्फीली सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। चाय की दुकानों और अलाव के आसपास भीड़ बढ़ गयी है। वहीं, जमशेदपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे यहां 10 से नीचे तापमान गिर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण ठंड में और इजाफा होगा। शहर में कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। बच्चों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना, ठंडी हवा से बचना, पौष्टिक गर्म पेय पदार्थों का सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद जरूरी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse