तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी पर्व उत्सवपूर्वक संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। रांची कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ के आवास पर देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर सर्राफ परिवार के सदस्यों सहित अपार्टमेंट के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

इस पावन अवसर पर अनुराधा सर्राफ ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ एकादशी का व्रत रखा। दिनभर व्रत उपवास कर उन्होंने संध्या के समय पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और भोग अर्पित किया। तुलसी माता के पौधे को चुनरी, नारियल, फूल-मालाओं, दीपक और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

वातावरण में भक्ति और उत्साह का अद्भुत समावेश देखने को मिला।पूजन के पश्चात श्री विष्णु भगवान की आरती की गयी और तुलसी विवाह का शुभ आयोजन सम्पन्न हुआ। तुलसी माता का विवाह शालिग्राम रूपी भगवान विष्णु से वैदिक  मंत्रोच्चारण के बीच कराया गया। पूजा के दौरान शंख, घंटी और जय जय तुलसी माता और ओम नमो भगवते वासुदेवाय की गूंज से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। 

इस अवसर पर संजय सर्राफ ने कहा कि देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों, विवाह समारोहों और धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ माना जाता है। तुलसी विवाह का आयोजन वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल का प्रतीक है। यह विवाह भगवान विष्णु और माता तुलसी के पवित्र मिलन का प्रतीक होता है, जो भक्ति, प्रेम और धर्म के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse