पलामू : व्यस्त बाजार में लूट से इलाके में दहशत

 

झारखंड के पलामू के व्यस्त बाजार में बड़ी लूट, इलाके में दहशत का माहौल

एबीएन, न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब अज्ञात चोरों ने एक दुकान से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यस्त बाजार का है। 

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार रात को चोरों ने दुकान का शटर काटा और दुकान में घुस गये। फिर उन्होंने दुकान के भीतर बने लॉकर को गैस कटर से काटकर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बाजार में रात्रि प्रहरी (चौकीदार) नियुक्त करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। 

ग्रामीणों का कहना है कि पांडू थाना बाजार से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण क्षेत्र असुरक्षित बना हुआ है। व्यापारियों ने यह भी मांग की है कि पुलिस अंचल निरीक्षक का कार्यालय रेहला से हटाकर पांडू बाजार के पास स्थानांतरित किया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse