एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छठ पूजा के पावन अवसर पर लोहरदगा प्रखंड के मन्हो गांव में नव युवक संघ मन्हो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के द्वारा सांसद का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सांसद में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किये। मौके पर सांसद ने कहा कि पारंपरिक मेलो एवं कार्यक्रमों के माध्यम से नागपुरी भाषा को जीवित रखने के लिए जो कार्य आयोजन समिति के द्वारा किया गया वह सराहनीय है।
परंपरागत मेलों में हम झारखंडियों की संस्कृति व पहचान दिखाई पड़ती है इसलिए ऐसे परंपरागत मेलों को जीवंत व बचाए रखने के लिए हम सभी झारखंडियों को आगे आने की जरूरत है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नागपुरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए जो देर रात तक जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse