झारखंड के इस रेलवे स्टेशन के पास सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी, रेल लाइन पूरी तरह बाधित

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज यानी बुधवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे कानारोआन रेलवे स्टेशन के पास घटी। 

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी राउरकेला से रांची की तरफ जा रही थी। इस दौरान सिमडेगा के कानारोवां हटिया राउरकेला रेलखंड में कानारोवां और कटाईंन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के बीच घाटी में मालगाड़ी पलट गई जिससे अप डाउन दोनों ही लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गई। कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि यह ट्रेन ओडिशा के बोन्दामुंडा से रांची तक लौह अयस्क ले जा रही थी। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण अभी पता नहीं चला है और जांच जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse