रांची : कई अधिकारी निलंबनमुक्त

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को निलंबन मुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है

  1. शिवशंकर पाण्डेय, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक- 480/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, सदर मेदिनीनगर, पलामू को आरोप मुक्त किया जाता है। 
    सुधीर कुमार, झा0प्र0से0(कोटि क्रमांक-714/03), सम्प्रति-निलंबित का योगदान दिनांक-21.08.2025 के पूर्वाहन से स्वीकृत करते हुए उन्हें दिनांक- 21.08.2025 के प्रभाव से निलंबन मुक्त किया जाता है। 
  2. सुधीर कुमार दास, झा0प्र0से0(कोटि क्रमांक-741/03), संप्रति-निलंबित का योगदान दिनांक- 21.08.2025 के पूर्वाहन से स्वीकृत करते हुए उन्हें दिनांक- 21.08.2025 के प्रभाव से निलंबन मुक्त किया जाता है। 
  3. रवि किशोर राम, झा0प्र0से0(को0 क्र0-389/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, खलारी, रांची द्वारा समर्पित अपील अभ्यावेदन को अस्वीकृत करते हुए अधिरोपित दण्ड निंदन को यथावत रखा जाता है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse