शुद्ध घी के 1100 दीयों से रोशन हुआ श्री श्याम मंदिर

 

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को कार्तिक कृष्ण रंभा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व का अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व को इस एकादशी पर पूरे मंदिर परिसर को विभिन्न रंगों के विद्युत की लड़ियों एवं 1100 शुद्ध घी के दीयों से रोशन किया गया।  

प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रजातियों के रंग बिरंगे ताजा फूलों से श्रृंगार किया गया। जैसे- गुलाब, बेला, रजनीगंधा, गेंदा, जरबेरा, गुलदाउदी। साथ ही इस अवसर पर मंदिर में विराजमान वीर हनुमान एवं शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।  

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वन्दना के संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ किया। मौके पर बैठ्यों रांची मं लगाकर दरबार श्याम धनी राज करे, अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ, श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है, दरबार है निराला खाटू के श्याम का, तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हो रहे थे। 

साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को गुलाब जामुन, चंद्रकला, मलाई चाप, लड्डू, गोंद पाक, केसरिया पेड़ा एवम केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।  आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चंद्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, प्रियांश पोद्दार, विकास पाड़िया, जीतेश अग्रवाल, अजय साबू का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse