एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। जनसुराज दल ने बिहार चुनाव के लिए आज 51 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दिया है। पार्टी ने कैंडिडेट चयन में जाति का पूरा ख्याल रखा है। जनसुराज दल ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को टिकट दिया है।
राज्य की 243 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है और पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होगी।
वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और इस दौर में 122 सीटों पर वोट पड़ेंगे। जनसुराज नेता प्रशांत किशोर पिछले दो साल से राज्य में लगातार एक्टिव हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse