टीम एबीएन, रांची। हमार अधिकार मंच 12 अक्टूबर, 2025 दिन रविवार को आरटीआई दिवस पर नि:शुल्क आरटीआई वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। यह वर्कशॉप सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 को देश भर में लागू हुए 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।
जो ट्रेंड्स स्टूडियो, सेकंड फ्लोर, सिंह मार्ट, पीपी कंपाउंड, सुजाता चौक के निकट, रांची में दोपहर ढाई बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें रांची सहित विभिन्न जिलों के आरटीआई कार्यकर्ता जुटेंगे और आरटीआई रिसोर्स पर्सन विधिज्ञ दीपेश निराला के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 कानून की बारीकियों की जानकारी साझा की जायेगी और बताया जायेगा कि वर्तमान स्थिति में आरटीआई कानून का प्रयोग कैसे किया जाये।
इस वर्कशॉप की तैयारी के निमित्त आज आयोजकों की एक मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें दीपेश निराला, रेणुका तिवारी, राजकुमार, विनोद जैन बेगवानी, दिलबीर सिंह, दिलीप कुमार, पिया बर्मन, प्रशांत कुमार प्रधान, कविता होरो, दीनबंधु कुमार इत्यादि उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse