टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन भवन में मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता कथा का आयोजन भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथावाचक गुरु मां चैतन्य मीरा जी व्यास पीठ से गीता ज्ञान का दिव्य अमृत पान करवा रही हैं।
तृतीय दिन कथा के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री एवं श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता समाजसेवी संजय सर्राफ एवं उनकी धर्मपत्नी अनुराधा सर्राफ को गुरु मां चैतन्य मीरा जी द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।गुरु मां ने उन्हें जनसेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों का सम्मान करना समाज को सकारात्मक दिशा देने जैसा है।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला सम्मेलन की सदस्या बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संजय सर्राफ ने इस सम्मान के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक नई प्रेरणा बताया।यह आयोजन रांची शहर में अध्यात्म और संस्कृति का समन्वय प्रस्तुत कर रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse