टीम एबीएन, रांची। रांची की एचईसी कॉलोनी में शनिवार की सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एचईसी चेक पोस्ट से लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल तक का इलाका बुलडोजर की गर्जना से गूंज उठा। करीब 50 से 60 अवैध मकान व पक्के निर्माण धराशायी कर दिये गये।
सुबह होते ही इलाके में हलचल मच गयी जब दो जेसीबी मशीनों के साथ नगर निगम की एनक्रोचमेंट टीम जगरनाथपुर थाना के पास पहुंची। अभियान की कमान मजिस्ट्रेट नितिन गुप्ता ने संभाली। वहीं, जगरनाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और निगम के जवान मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा घेरे में कार्रवाई इतनी सख़्ती से हुई कि किसी को विरोध का मौका तक नहीं मिला।
प्रशासन ने साफ कहा है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे। अब इस तरह के अवैध कब्जे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं होंगे। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यह अभियान आगे और तेजी से जारी रहेगा और एचईसी कॉलोनी ही नहीं बल्कि आसपास के सभी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा।
मकान टूटने के बाद कई प्रभावित परिवार हताश और गुस्से में दिखे। उनका कहना था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने पलटकर दो टूक कहा नियम तोड़ने वालों को अब कोई राहत नहीं मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse