एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। डुमरी के विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब होने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। लगातार व्यस्तता और कार्यक्रमों में भाग लेने से उनकी सेहत बिगड़ गयी है। डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।
जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के विधायक जयराम महतो ने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है कि वे फिलहाल ठीक हैं। चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे।
विधायक जयराम महतो ने कहा है कि जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी से संपर्क करेंगे, असुविधा के लिए खेद है। लगातार कार्यक्रम की वजह से बीमार पड़ गये हैं। 2 दिन पहले एक कार्यक्रम में भींग गये थे। अभी आवास पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse