झारखंड : अजीत नाग भारतीय रग्बी टीम में चयनित

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एक दौर था जब झारखंड की पहचान सिर्फ हॉकी के लिए होती है बाद में तीरंदाजों ने जलवा बिखेरा। लेकिन खेल की दुनिया में झारखंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरात दिलायी महेंद्र सिंह धोनी ने। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवाकर झारखंड को गौरव दिलायी। 

अब झारखंड के खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्द्धाओं में मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसमें एक नाम जुड़ा है अजीत नाग का, रग्बी के मैदान पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। झारखंड के रग्बी खिलाड़ी अजीत नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन किया है। 

भारतीय टीम में उनका चयन चीन के होहोठ में आयोजित एशिया रग्बी अमीरात अंडर 18 चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को चीन में होगी। अजित नाग का चयन अंडर 18 नेशनल चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया था। 

पिछले 7 अगस्त से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में उन्होंने प्रशिक्षण हासिल कर अंतिम 12 में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफल रहे। अजीत नाग तीसरी बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व वे 2024 में मलेशिया में अंडर 18 और 2025 में राजगीर बिहार में आयोजित अंडर 20 एशिया रग्बी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 

अजित नाग ने पिछले माह राजगीर में अंडर 20 एशिया चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया था। अजित की सफलता पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse