जमशेदपुर : बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास व्यापारी से 30 लाख रुपये की लूट

 

इनोवा से आये थे लुटेरे, आंख  में मिर्ची डाल रुपये से भरा बैग छीन लिया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। बुधवार की दोपहर सोनारी में आभूषण शो रुम में डकैती का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने जमशेदपुर पुलिस को एक नया सरदर्द देते हुए गुरुवार की दोपहर बिष्टुपुर गुरुद्वारा रोड में एक व्यापारी से 30 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। अपराधरी सफेद रंग की इनोवा पर सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बताया जाता हैं कि गुरुद्वारा बस्ती निवासी व्यापारी साकेत अग्रवाल अपनी स्कूटी से एचडीएफसी बैंक, बिष्टुपुर रुपये जमा करने जा रहे थे। उनके बैग में 30 लाख रुपये थे। जैसे ही साकेत बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास पहुंचे एक इनोवा कार ने उन्हें कैची मारी और उसमें सवार लोगों ने उसकी आंखों पर लाल मिर्ज स्प्रे कर दिया। 

स्कूटी रुकते ही कार सवार रुपये भरा बैग छीन कर फरार हो गए। जब साकेत ने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया तो जाते-जाते उन्होंने हवाई फ यरिंग कर दी। साकेत अग्रवाल ने जब शोर मचाया तो वहां लोग जूट गये। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस भी पहुंची। पुलिस वहां के सीसीटीवी से विडियो फुटेज देख कर अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। 

सूचना मिलने पर सिंहभूम चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संभावित अध्यक्ष मानव केडिया अपने साथियों संग पहुंचे और घटना स्थल पर पीड़ित व्यापारी से बात की। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse