रांची रेलवे स्टेशन में पारा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में चौथा राष्ट्रीय पारा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया है। इस खेल में कड़ी मेहनत करने के बाद दोनों ही वर्ग ने रजत पदक जीता और इस जीत के खुशी में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने वीडियो कॉल करके झारखंड के दोनों ही टीम को हार्दिक बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप इसे भी बेहतर करेंगे। महिला वर्ग का पहल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच हुआ, जिसमें झारखंड 2-0 जीत दर किया है। वहीं पुरुष वर्ग में झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीज खेल गया, जिसमें झारखंड 2-0, इसी तरह से महिला वर्ग दूसरा मैच झारखंड बनाम उत्तराखंड 2-0, तीसरा मैच झारखंड बनाम कर्नाटक 2-0, सेमीफाइन मैच झारखंड बनाम राजस्थान के बीच खेला गया। 

जिसमें झारखंड 2-0 बढ़त बना कर फाइनल प्रवेश किया। फाइनल मैच झारखंड बनाम कर्नाटक के बीच खेला गया 2- 3 जिसमें झारखंड ने रजत पदक जीता। उसी तरह से पुरुष वर्ग  लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा मैच झारखंड बनाम बिहार 2-0, तीसरा मैच उत्तराखंड 2-0, सेमीफाइल मैच झारखंड बनाम तमिलनाडु के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड 2-0 से बढ़त बना कर फाइनल में प्रवेश किया। 

फाइनल मैच झारखंड बनाम आंध्रप्रदेश के बीच मैच खेला गया जिसमें झारखंड ने 2-3 से रजत पदक जीता। आज दिंनाक 4 सितंबर को दोनो वर्ग के खिलाडी का रांची रेलवे स्टेशन मे समाजसेवी चंदन श्रीवास्तव, पारालंपिक कमेटी आफ झारखंड के मुख्य संरक्षक विजय दत्ता ने भव्य स्वागत किया। 

इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम में सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, राकेश रंजन, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, अंगद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार महतो, महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का, सरिता भूटकुमारी मुंडा, सुनीता कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी, शकुंतला लकड़ा, तारामणि लकड़ा भाग लिये थे।

पारा थ्रोबॉल एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा जी, उपाध्यक्ष पत्रस तिर्की, संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू एवं राधा सिंह, टीम के मैनेजर शैलेंद्र सिन्हा भी टीम को बहुत बहुत बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse