भारतीय हॉकी के जांबाजों ने चीन के टीम को 4-3 से धो डाला

 

  • पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागकर चीन ने कर दिया था सन्नाटा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजगीर खेल परिसर में भारत और चीन के बीच हुआ हॉकी मैच दर्शकों के लिए रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। एशिया की दो कद्दावर टीमों की भिड़ंत में कुल सात गोल हुए और खास बात यह रही कि सभी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे गए। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी पलों तक दमदार खेल दिखाते हुए 4-3 से जीत दर्ज की।

मैच के शुरुआती मिनटों में चीन ने बढ़त लेकर भारतीय दर्शकों को सन्न कर दिया। 12वें मिनट में चीन के शिहायो डू ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। हालांकि ज्यादा देर तक भारत दबाव में नहीं रहा। 18वें मिनट में भारत के जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। 

इस गोल के साथ ही पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसके बाद नेतृत्व का शानदार परिचय दिया। उन्होंने 20वें और 33वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को 3-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। लेकिन चीन ने भी वापसी की कोशिश की। 

बेनहाई चेन और जिशेंग चेन ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया।
जब मैच बराबरी पर चल रहा था, तभी 47वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यही गोल भारत की जीत का आधार बना। 

इस मुकाबले में भारत को कुल आठ पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से चार पर गोल दागे गए। वहीं, चीन को पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले और उन्होंने भी उन्हें भुनाकर भारत को कड़ी चुनौती दी। भारत को एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिला लेकिन उसे गोल में नहीं बदला जा सका।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse