*झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी*
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 31 अगस्त दिन- रविवार को प्रातः-11 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एन. एच. 33, जमशेदपुर में होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारीगण, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यगण, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्यगण एवं झारखंड के विभिन्न जिले के अध्यक्ष/सचिव को आमंत्रित किया गया है। सभी जिलों के प्रतिनिधियों का एक स्थान पर एकत्रित होना न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड भर में मारवाड़ी समाज की एकजुटता और सक्रियता का भी सशक्त संदेश देगा। इस बैठक के माध्यम से समाज हित से जुड़े विषयों, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की दिशा और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन से न केवल संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य में सकारात्मकता, एकता और सेवा भावना को और अधिक प्रबल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस बैठक में रांची जिला से भी बड़ी संख्या मे प्रतिनिधिगण भाग लेंगे। उक्त जानकारी
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse