एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अगर आप गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो यह खबर आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए। भारत की सड़कों पर हादसे अब एक बड़ी चिंता बन गये हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई रिपोर्ट भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023 ने बेहद चौंकाने वाले आँकड़े पेश किए हैं, जिनसे पता चलता है कि देश में हर घंटे 55 सड़क हादसे हो रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें 18 से 45 साल के युवाओं की हुई हैं, जिनकी हिस्सेदारी 66.4% है। वहीं, 18 से 60 साल के कामकाजी लोगों में यह आँकड़ा 83.4% तक पहुँच गया है। यह दिखाता है कि जिन लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी होती है, वही सबसे ज़्यादा जोखिम में हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। 2023 में हुई कुल मौतों में से 68.1% मौतें तेज रफ्तार की वजह से हुईं। वहीं, वाहन श्रेणी में, लगातार तीसरे साल दोपहिया वाहन सबसे ज़्यादा हादसों और मौतों में शामिल रहे। इसके बाद कार, जीप और टैक्सी जैसे हल्के वाहन दूसरे नंबर पर हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse