भवनाथपुर। प्रखण्ड के बनसानी पंचायत के रोहिनिया गांव निवासी 80 वर्षीय प्रभु प्रसाद यादव ने मृत्यु के पश्चात अपना शरीर जन सेवा के लिए रांची रिम्स अस्पताल में दान कर भवनाथपुर प्रखण्ड ही नहीं सम्भवतः गढ़वा जिला में पहले व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि मेरी शिक्षा गांव में ही तीसरी क्लास तक हुई है। परन्तु मैंने जो अपने दुनियादारी देखी उसमें मानवता के नाते दूसरे मनुष्य को जीवन दान देने से बड़ा कोई भी सुख नहीं है। मैंने वर्ष 2017 में रेडियो के माध्यम से बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु से यह सुना था कि वे मृत्यु के पश्चात अपने अपना शरीर दान करेंगे। यह बात मेरे दिमाग में घर कर गया। मैंने भी पत्नी मानमति देवी व पुत्र श्याम बिहारी यादव की सलाह के बाद सहमति बनाकर वर्ष 2017 में रांची रिम्स में चिकित्सकों के परामर्श से अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse