जेएनडी ने मनायी वीरेंद्र भगत की 50वी जयंती

 

गुमला। झारखंड नवनिर्माण दल (जेएनडी) गुमला ने गुमला के नवाडीह दसईटोली अखाड़ा में महिला नेत्री पुष्पा उरांव की नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड आंदोलनकारी सह राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य स्वर्गीय वीरेंद्र भगत अमर रहे। झारखंड बचाने की लड़ाई तेज करो, जैसे नारे के साथ स्वर्गीय भगत की जयंती मनाई गई। मौके पर झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि स्व वीरेंद्र भगत झारखंडियों के सच्चे हितैषी थे, जो कम उम्र से ही अलग राज्य की लड़ाई के साथ-साथ आदिवासी व मूलवासियों के लिए आंदोलन करते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि स्व भगत का अंतिम दिनों में जोरों से आदिवासी धर्म कोड लागू कराने के लिए कोरोना महामारी के समय भी लगे हुए थे , जिसे झारखंड नवनिर्माण दल आगे बढ़ाएगी। श्री सिंह ने झारखंड को बचाने तथा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, मानव तस्करी, पलायन जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज करने की अपील कार्यकर्ताओं से की है। स्व भगत की जयंती में फणींदर उरांव, एतवा उरांव, बुचुवा उरांव, शेखर उरांव, बबलू मिंज, प्रदीप उरांव, मीनजुआ उरांव, संदीप उरांव, रामचंद्र बड़ाईक, रविनाथ उरांव, बालकराम उरांव, संतोष बड़ाईक, कुसमा मिंज, दुलारी उरांव, सीमा देवी, मुन्नी देवी, चौथी देवी, रूपी देवी, कर्मी देवी के अलावा काफी संख्या में जेएनडी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse