झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द हो : जेएनडी

 

गुमला। झारखंड नवनिर्माण दल (जेएनडी) जिला समिति गुमला की बैठक जेएनडी नेत्री सह महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के प्रभारी पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में गुमला स्थित दल के जिला कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि झारखंड में अविलंब पंचायत चुनाव होना चाहिए क्योंकि विकास का रूपरेखा गांव से ही तय होती है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि कर्नाटक में फंसे सभी मजदूरों को सकुशल घर सरकार लाने की गारंटी करें। भ्रष्टाचार के खिलाफ व जन समस्याओं को लेकर ग्राम सभा को मजबूत बनाओ अभियान को जिले में युद्ध स्तर पर चलाने तथा गुमला जिला में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध मजबूत लड़ाई की शुरूआत की तैयारी करने की श्री सिंह ने अपील की। बैठक में मरांग गोमके की जयंती पर स्व जयपाल सिंह मुंडा को याद किया गया। वहीं 4 जनवरी 2022 से किसान मजदूरों सहित सभी वर्ग को संगठित करने के लिए अभियान के तहत गांव जाने, अभियान को तेज करने के लिए 9 जनवरी 2022 से गुमला अनुमंडल से अनुमंडल स्तरीय बैठक की शुरुआत कर अभियान को गति देने, गुमला जिला में सदस्यता बढ़ाते हुए अभियान चलाकर 2022 में 50 हजार सदस्य बनाने तथा झारखंड नवनिर्माण दल केंद्रीय समिति द्वारा 2022 को भ्रष्टाचार के विरुद्ध व जन समस्याओं को लेकर आंदोलन का साल बना देने के निर्णय को जिले में मजबूती से लागू करने के अलावे कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में आदित्य सिंह, शिवप्रसाद साहू, बीरबल भगत, प्रकाश उरांव, शंकर उरांव, धर्मपाल उरांव, परमेश्वर भगत, ललन साहू, मंगरा उरांव, पुष्पा देवी, बिलो भगत, रेशमा बीबी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse