टीम एबीएन, रांची। मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में श्री राधा कृष्ण मंदिर मे कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में पूज्य डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी का 81वां जन्मोत्सव तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उत्थान और गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत की।
महोत्सव का शुभारंभ गुरु पूजन से हुई, जिसमें रांची सहित कई क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर पूज्य गुरुदेव को नमन किया। इसके पश्चात भजन-सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें ट्रस्ट के भजन गायको ने भक्तिरस में डूबे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा मंदिर परिसर जय गुरुदेव, राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा। संपूर्ण वातावरण में भक्ति, करुणा और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा की अद्भुत ऊर्जा स्पष्ट रूप से अनुभव की गयी।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी सदानंद महाराज जी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। सच्चा शिष्य वही है जो श्रद्धा, विनम्रता और सेवा से अपने जीवन को गुरु की शिक्षाओं के अनुरूप ढालता है। उन्होंने जीवन को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु जी के 81वें जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में 81 दीपक जलाये गये। मौके पर ट्रस्ट द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए वस्त्र और अन्न वितरण भी किया गया, जो इस आयोजन को और अधिक पुण्यकारी एवं समाजोपयोगी बनाता है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट वर्षों से रांची और आस-पास के क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव और पूज्य महाराज जी का जन्मोत्सव न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि जनमानस में भक्ति और सेवा की भावना को और भी प्रबल कर गया।
इस अवसर पर- ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका,अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, नवल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, काशी टिंबरेवाल, प्रमोद सारस्वत, मधु जाजोदिया, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, अरविंद अग्रवाल, लालाजी, अंजनी अग्रवाल, सुरेश बंसल, विष्णु सोनी, अरविंद पांडे, मनीष जालान,पवन तिवारी, विनय सुभा, प्रभात गोयल, पवन पोद्दार, आनंद अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, सीता शर्मा,सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शोभा जालान, बिमला जालान, सरोज पोद्दार, अमिता जालान, सुशीला सिंघानिया, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse