तेतुलमारी क्षेत्र में डंके की चोट पर कोयला का अवैध कारोबार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास / धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार से  झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि एरिया 4 अंतर्गत तेतुलमारी क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ 40 नंबर में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार जारी है। कोयला तस्कर मुहाने बनकर दिन के उजाले में ही मजदूरों से बड़े पैमाने पर कोयला निकाला जा रहा है। फिर रात्रि में कोयला को अवैध भट्ठे में भेजा जा रहा है।

कोयला का अवैध कारोबार में सीआईएसएफ की भी मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि दिन के उजाले में ही खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है। लेकिन सीआईएसएफ कोयला तस्करी रोकने में विफल साबित हो रहा है। जिससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं सीआईएसएफ की भी कोयला तस्करों के साथ मिलीभगत हो सकता है। 

यही नहीं तेतुलमारी क्षेत्र में जनरल कुष्ठ हॉस्पिटल होकर पीसीसी सड़क मार्ग के किनारे बाउंडीवॉल के अंदर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। मोटरसाइल और साइकिल से अवैध कोयला की ढुलाई कराकर बाउंडीवॉल के अंदर कोयला भंडारण किया जाता है। फिर उस कोयला को रात्रि में अवैध भट्टे में भेजा जा रहा है, जिससे तेतुलमारी क्षेत्र के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहा है कोयला माफिया। 

ये दोनों जगह पर बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। लेकिन फिर भी कोई कार्र्रवाई तक नहीं होती है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse