टीम एबीएन, रांची। डीएवी. स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स; क्लस्टर 2 के तत्वावधान में डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बालक अंडर 19 में विजेता एवं बालिका अंडर-19 में उपविजेता तथा डीएवी. नीरजा सहाय स्कूल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल पुंदाग अंडर 17 बालक एवं बालिका की टीम विजयी घोषित हुई।
वहीं डीएवी. पब्लिक स्कूल बरियातू में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका अंडर 14 की टीम उपविजेता बनी तथा बालक अंडर 14 एवं 17 की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में खेलकूद को विशेष महत्त्व दिया जा रहा है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन का हिस्सा बनना बड़े गर्व की बात है।
डीएवी. संस्था दूरदर्शी है। हमारी संस्था में बहुत पहले से ही विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास पर ज़ोर दिया जाता है। हमारे खिलाड़ी स्कूल स्तर से उठकर राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने वरिष्ठ खेल शिक्षक आशीष जायसवाल, प्रणव प्रताप सिंह सहित सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse