एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूम -धाम से गुरु पूर्णिमा समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभ आरंभ प्राचार्य डॉ तापस घोष ने मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा
भारतीय प्रशासनिक सेवा, अभियान निदेशक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ,विशिष्ट अतिथि विवेकानंद केंद्र ,कन्याकुमारी, रांची शाखा के सम्मानित पदाधिकारी जयंत कुमार झा, विकास कुमार सिन्हा, चिराग़ परमार तथा कुछ वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने सभी अतिथिगण का औपचारिक स्वागत किया।विद्यालय के नन्हें - मुन्ने बच्चों ने गुरु वंदना (भजन) प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।कक्षा अष्टम और एकादश की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके शमा बांध दिया।
कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों ने गुरु - शिष्य परंपरा पर हृदय स्पर्शी लघु नाटिका प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का काम केवल शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि वे तो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हैं, वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं।
प्राचार्य ने भी कहा कि भारत में गुरु - शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन है।सभी शिक्षकों को इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए तथा शिष्यों को भी अपने शिक्षकों के निर्देशानुसार काम करना चाहिए, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शांतिपाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse